Monday, August 10, 2009

" जब दे दी ड़ोर तुमने "

जब दे दी ड़ोर तुमने, ज़िन्दगी की,
किसी और के हाथ में,
क्यूँ फिर गिला करते हो,
गलत फैसलों का अपने आप में !!

नासमझ तुम्हें लोग कहेंगे,
और पीठ पीछे बातें भी करेंगे,
फ़िक्र क्यूँ करते हो दुनिया की,
खामख्वाह ही बेकार में !!

बहुत सोचा समझा और,
हिम्मत से निर्णय लिया,
अब बैठ जाते हैं और देखते हैं,
क्या पैगाम आता है बहार में !!

विश्वास अपनी काबलियत पर,
और काबू अपनी उमंगों पर,
निरंतर प्रयतन से ही आता है,
किसी भी इंसान में !!

रुकावटें आती रही हैं,
रुकावटें आती रहेंगी,
रुकावटों से लड़ना भी ' गमीं ',
इक मज़ा है, अपने आप में !!

" मुझे याद आते हैं वो पल "

मुझे याद आते हैं वो पल,
जब प्यार था मुझको हो गया !

थी ज़मीन वही, था आसमां वही,
फिर भी नजाने क्यूँ मैं खो गया !

फिर नींद न आयी उस रात,
जब ख्वाब में तू मेरा हो गया !

खोफ न रहा फिर बेबस हालातों का,
तेरी पनाहों में जब मैं सो गया !

दोस्तों की भी खैर न पूछी फिर,
तेरी चाहत में बेखुद जब हो गया !

भूल गया फिर मंदिर मस्जिद,
जब खुदा तू मेरा हो गया !

मोहब्बत न हो पाई फिर उसे किसी और से,
जब दूर तू ' गमीं ' से हो गया !

जाने क्यूँ याद आते हैं वो पल,
जब प्यार था मुझको हो गया !