Friday, September 18, 2009

“ आरजू थी हमारी भी ”

आरजू थी हमारी भी,

कोई अपना हम नवा  होता,

जिसे दिल का हाल सुनाते,

कोई अपना राजदान होता.....

 

न कभी थी अपनी यह ख्वाहिश,

कि दोल्तों में बसर होता,

इतनी सी थी बस तमन्ना,

कि हमदर्दों में गुज़र होता.....

 

रो देता वो भी हाल सुनके मेरा,

अगर जहाँ में कोई खुदा होता,

खुद मेरे लिए अलग रास्ता बनाता,

अगर अपना कोई रहनुमा होता.....

 

अपनों और गैरों में फरक करना नहीं जानता मैं,

ग़र जानता, तो अकलमंद होता,

देख कर भी अनदेखा कर जाता हूँ, ज़माने की बुराईओं को,

ग़र न करता, तो इन्क़लाबी होता.....

 

हबीब की इनायत, और मुद्दई की बेईमानी,

हर पहर दुआयों और रंजों में गुजारा होता,

ग़र होती न मुलाक़ात तुमसे तो,

अब तक सितारा ' गमीं ' का, गर्दिश में होता.....

 

बोला लोगों ने, ' गमीं ' लिखता है कुछ अच्छा,

ग़र सबको दिखलाता, तो फायदा होता,

' गमीं ' फिर बोला, मेरी शायरी मेरे दिल की जुबां है,

सबको दिखलाता तो तमाशा होता.....

 

रहनुमा = Guide, हबीब = Friend and मुद्दई = Enemy