Saturday, March 6, 2010

“ तेरी सोच से बंदी तेरी उड़ान ”

तेरी इक नज़र का था वहम,

जो तुझे 'जहाँ' बुरा लगता था,

तूने बदली जो अपनी नज़र,

सारा 'जहाँ' तब्दील हो गया !!

 

तू अकेला भी किसी जमात से कम नहीं,

तेरी हस्ती से बहुतों की हस्ती थी,

तेरी ताक़त का सबूत तो देख,

हर पत्थर मोम हो गया !!

 

तेरी सोच से बंदी थी तेरी उड़ान,

तूने सोच को आज़ाद किया,

तूने सूरज को जो पाना चाहा,

सारा आसमान तेरा हो गया !!

 

मुस्तकबल में भी रास्ता आसां नहीं होगा,

तेरी हिम्मत का हर लम्हा इम्तेहाँ होगा,

कह दो 'अगले दौर' की हवाओं से,

काफिला ' गमीं ' का त्यार हो गया.....

 

जमात = Group, मुस्तकबल = Future

Thursday, February 18, 2010

“ हर ' ना ' का तहे दिल से इंतज़ार रखते हैं ”

हमसे क्या पूछते हो, हमारे दिल फैसला,

कुछ सोच कर ही जुबां पे चुप रखते हैं,

इस फैसले पर तमाम उम्र जो टिकी है,

अपने फैसले की काबलियत पे शक़ रखते हैं !!

 

आप सोचते होंगे, कि आपको इक बाज़ारी सामान बना दिया गया,

आप की तमन्नाओं के खिलाफ, आपको सजा दिया गया,

सही कहते हो, हीरे की परख तो जोहरी को ही होती है,

हम तो इक ग्राहक की समझ भी नहीं रखते हैं !!


आप इतने खूबसूरत, के हाथ लगे तो रंग मैला हो जाए,

मंदिर में देख लें, तो इबादत हो जाए,

खुदा हमारी गुस्ताखियों को मुआफ करे,

क्यूँ जो, सीने में हम भी पाक नियत रखते हैं !!

 

आप जब घर से बाहर कदम रखते हो,

तो सारे गुलिस्ताँ में महक उड़ती है,

हमपे जासूसी का इलज़ाम ठीक सही,

कुछ लोग, कूचे कूचे, कसबे कसबे की खबर रखते हैं !!

 

उम्मीदे वफ़ा आपसे करना, इक ज्यादती होगी,

हम तो खुद से भी जफ़ा की उम्मीद रखते हैं,

"हो इनायत हम पर भी खुदा की", दुआ कीजिये,

हम कहाँ दुनिया सी समझ रखते हैं !!

 

चलो फैसला आप पर छोड़ते हैं हम,

आपकी 'हाँ', आपकी 'ना', सब खुदा की जुबां होगा,

पर ' गमीं ' हम फकीरों की तो फितरत ही ऐसी है,

हर ' ना ' का तहे दिल से इंतज़ार रखते हैं !!

 

जफ़ा : Injustice , फितरत : Nature