Friday, July 31, 2009

“ सच्चाई के पथ पर पथिक तू चलता जा”

सच्चाई के पथ पर पथिक तू चलता जा,

आएँगी हज़ार मुश्किलें, पर तू बढ़ता जा !!

 

डगमगाएं न तेरे कदम कहीं कठिन रास्ते में,

नज़र मंजिल से अपनी मिलाता जा !!

 

विश्वास अपनी काबलियत पर रखना तू,

और निडरता का पाठ पढाता जा !!

 

बोझिल सी न लगने लगे, ज़िन्दगी तुझे,

हर छोटी ख़ुशी पे कहकहा लगाता जा !!

 

फिर न मिलेंगे शायद तुझे हमराही रास्ते के,

हर मौके पे प्यार जताता जा !!

 

मिलेगा फल इक दिन तेरी महनत का,

कर्म करता रह और पसीना बहाता जा!

“ और हम लहरों से यूँहीं लड्ते रहे ”

तम्मन्नायें ले डूबती हैं इंसानों को,

और हम लहरों से यूँहीं लड्ते रहे !!

 

नासमझी की हद तो देखो,

दुश्मनों की पैरवी करते रहे,

और जिन्होंने हर मुकाम पर साथ दिया,

उन दोस्तों से यूँहीं लड्ते रहे !!

 

हर मोड़ पे दिखाया उसने रास्ता,

और हमने न ऐतबार किया,

कसूर अपनी ही ख्वाहिशों का था,

और खुदा से युहीं लड्ते रहे !!

 

इश्क ने जब ' गमीं ' ,

दिल के दरवाज़े पर दस्तक दी,

कस के दरवाजा बंद किया,

और खुद से युहीं लड्ते रहे !!

 

किसी के चेहरे पर, हसीं का इंतज़ार करते रहे,

और हमेशा ज़िन्दगी से यूँहीं लड्ते रहे !!

Monday, July 27, 2009

“ किस्सा कोई शायद, याद आया है आज ”

मसर्रत से भर आयेया है दिल, नजाने क्यूँ आज ,

किस्सा कोई शायद, याद आया है आज !!


नए से लग रहें हैं, यह दर-ओ-दीवार ,

बहुत दिनों बाद कोई, घर आया है आज !!


हो गया है फैसला शायद,

तेरे और मेरे का !

थम गया है लहू,

बरसों बहने के बाद आज !!


तमाम उम्र जो रहा, खुद ही से नाशाद,

हो गयी है उसे मोहब्बत, ज़िन्दगी से आज !!


जाने कितने बरसों की इश्तियाक है यह ,

खुल के ' गमीं ' मुस्काया है आज !!


मसर्रत - Happiness

नाशाद - Unhappy

इश्तियाक = Longing, Desire

Sunday, July 26, 2009

“ ऐ मेरे दोस्त, मुझे होंसला देना “

जब हो मुश्किल हालातों का सामना ,

ऐ मेरे दोस्त, मुझे होंसला देना  !!

 

जब हो जाऊं कभी हार से निराश ,

ऐ मेरे दोस्त, मुझे होंसला देना !!

 

हर मोड़ पे है, तुमने मुझे दिशा दी,

हर निराशा में समझाया है!

गलती से भी अगर भूल जाऊं, तो तुम न भुला देना,

ऐ मेरे दोस्त, मुझे होंसला देना !!

 

जब भूख मुझको लगती थी,

तुम अपना खाना खिलाते थे,

हाथों से ' गमीं ' भी तुम्हें खिला सके, कभी ऐसा मौका देना,

ऐ मेरे दोस्त, मुझे होंसला देना !!

 

ग़र सच का सूरज बुझने  लगे,

ग़र झूठ का अँधेरा लपटने लगे,

तुम राह में आस का दिया जला देना,

ऐ मेरे दोस्त, मुझे होंसला देना !!

 

जब हो जाऊं इस जहाँ से परेशान,

ऐ मेरे दोस्त, मुझे होंसला देना !!

 

जब हो मुश्किल हालातों का सामना ,

ऐ मेरे दोस्त, मुझे होंसला देना  !!

Monday, July 20, 2009

“ आज काश तुम पास होते ”

आज काश तुम पास होते, तो मुझे समझा लेते,

मेरे दर्द से वाकिफ होते, और मुझे थाम लेते!

 

रह रह कर याद आ जाते हो, तुम युहीं,

मेरे दिल में इक पक्का सा घर, क्यों नहीं बना लेते!

 

किस्से कहूं मैं, के इन दिनों कुछ परेशां सा हूँ,

नादाँ हैं सभ, कहते हैं दवा क्यों नहीं अपना लेते!

 

इन परेशानियों की दवा नहीं है इस जहाँ में,

तो फिर जन्नत में बसेरा क्यूँ नहीं लगा लेते!

 

तबाह हो गया है ' गमीं ', शायद इस ज़माने की बुराई से,

आखरी ख्वाहिश के लिए उसे, क्यूँ नहीं बुला लेते!!

Friday, July 10, 2009

" क्यूँ तेरा दिल अक्सर मोम हो जाता है "

घिर के आ जाती हैं जब घटाएं,
अन्द्कार मन में हो जाता है!!

गिरती हुयी बारिश की बूंदों से, नाराज़ हूँ मैं,
महफिल में भी, मन ये अकेला हो जाता है!!

सोंधी सी महक उठती है धरा से,
समा वर्तमान से भूत में तब्दील हो जाता है!!

किया किसने है मेरे अरमानों का कत्ल,
चर्चा अक्सर ये सरेआम हो जाता है!!

सर्द हवायों से मुझे बहलाने वाले,
क्यूँ तेरा दिल अक्सर मोम हो जाता है!!

दोस्ती करो तो दोस्ती निभाओ, दुश्मन से मिलो तो गले लगाओ,
' गमीं ' फिर देखो जीने का नज़ारा क्या हो जाता है!!

" जो मिला न तुझको ऐ 'गमीं' "

जो मिला न तुझको ऐ 'गमीं' ,
यादों में उसकी जलने का क्या फायदा !!

जिसे तुझसे कोई सरोकार नहीं,
बातों में उसकी उलझने का क्या फायदा !!

दूर न हो सकें जिससे, ग़म के अँधेरे,
ऐसा दीया जलाने से क्या फायदा !!

आवाज़ सुनने से जिसकी, दिल को सकूं न मिले,
ऐसा तरन्नुम गाने का क्या फायदा !!

वक़्त आने पे जो काम न आ सके,
ऐसा दोस्त बनाने का क्या फायदा !!

आवाज़ लगाने पे जो सुनता न हो,
ऐसा खुदा बनाने से क्या फायदा!!

भीड़ में जो गुम हो जाए,
ऐसी पहचान बनाने का क्या फायदा !!

जिसे पाकर भूल जायूं खुद को ही,
ऐसी दोलत पाने का क्या फायदा !!

हर लकीर पे मुश्किल लिखा हो जिसकी,
ऐसी तकदीर पे रोने का क्या फायदा !!

वतन की साख में जो इजाफा न कर सके,
ऐसी ज़िन्दगी जीने का क्या फायदा !!

हर बार आने पे, जो बोझिल सी लगती हो,
ऐसी सांस लेने का क्या फायदा !!

लड़ा दे जो मुझको और तुमको,
ऐसा मजहब चलाने का क्या फायदा !!

जब तक जिंदा था, तो कदर न डाली मेरी,
जो मर गया हूँ, तो रोने का क्या फयादा !!

"किसी के इंतज़ार में"

"मुझे तो नींद नहीं, कई दिनों से,
किसी के इंतज़ार में!!"

"इक उम्र सी गुज़र गयी लगती है,
किसी के इंतज़ार में!!"

"रखते थे दिल के दर्द को दिल में,
सोचते थे क्या रखा है इज़हार में!!"

"बहुत दुआ की खुदा से हमने ,
मिल जायें कभी तो, वो किसी राह में!!"

"निकले जो ग़म के अंधेरों से, तो देखा,
हम ही अकेले तनहा, नहीं थे जहां में!!"

"चलो अच्छा हुआ जो मोहब्बत हो गयी, ज़िन्दगी से,
वर्ना युहीं कट जाती यह भी, बेकार में!!"

" तुम "

"जो न मिला तू, तो क्या हो गया,
यादों से तेरी, अब तक, हमारा नाता तो है!!"

"रंज-ओ-ग़म इस ज़माने में, हमने बहुत पाले,
के दिल को बहलाने वाला, कोई हमसाया न था!!"

"बहुत हो चूका, अब बस करो,
दिल में अब और ग़म रखने की जगह नहीं!!"

"मिला न था जो तू, तो तेरी आरजू थी,
जो मिल गया है, तो कोई आरजू न रही!!"

"माँगा तुझे जो खुदा से इक दिन,
"आज तो कुछ और मांग लो", कहा उसने!!"

"बात तो कुछ थी ही, दिल में उनके,
यूँ ही वो, हमें देखके, शर्माए नहीं!!"

"रंज - Worries"

“बस कर अब और लिखना ‘गमीं’ " (11.03.04)

“गैरों को कहाँ है फुरसत ग़म देने की ,
जब होता है कोई अपना होता है !!”

“थम सी जाती हैं सारी घडियां ,
जब इंतज़ार किसी का होता है !!"

“समझ लो उल्फत है उसको तुमसे ,
हर बात पे जो खफा तुमसे होता है !!”

“नम हो ही जाती हैं आँखें अश्कों से ,
भरी दुनिया में जुदा कोई जब अपना होता है !!”

“लाख ढूँढो, ना मिले , ना सही ,
लेकिन खुदा फिर भी दिल में होता है !!”

“दूरियां यूँ ही बढ़ने लगती हैं ,
कोई जब तुम्हारे ज्यादा नज़दीक होता है !!”

“नज़रों का झुकना जायज़ ही है ‘गमीं’,
जब किसीको कभी दीदार-ए-यार होता है !!”

“जुबां पे नहीं सही , उसके ,
लेकिन दिल में ज़रूर प्यार होता है !!”

“ज़ख्म देता है इश्क आशिकी में ,
सुना है दवा होता है !!"

“शमा परवाने की बात ही क्या करें ,
इस जहां में हर कोई शीरीं-फरहाद नहीं होता है !!”

“मिलते हैं रही बहुत इस सफ़र-ऐ-ज़िन्दगी में ,
पर हर रही मंजिल तक सहारा नहीं होता है .”

“मिलते है सहारे भी बहुत इस सफ़र-ऐ-ज़िन्दगी में ,
पर हर सहारा माँ-बाप सा नहीं होता है !!”

“बस कर अब और लिखना ‘गमीं’,
कहाँ इतना पड़ने का वक़्त , हर इंसान के पास होता है !!”

उल्फत = love

Beautiful versus

“बिजलियों के गिरने से डरते हैं वोह लोग ,
तूफ़ान में चलने का जिनमें होंसला नहीं होता !!"

“चलो अच्छा हुया जो तुमने हमें भुला दिया ,
इक रंज तो मिला जी को जलाने के लिए !!"

"कुछ दिन जुस्त-जू में, कुछ दिन गुफ्त-गु में,
यूँ कटे दिन सारे , मेरी ज़िन्दगी के !!"

"तबस्सुम चेहरे पे ,रुखसार पे लाली ,
कयामत से क्या कम है , जुल्फें आपकी काली !!"

जुस्त-जू - Desire, गुफ्त-गु - Talk, तबस्सुम - Laugh, रुखसार - Face, कयामत - Dooms day and जुल्फें - Hair

" हमेशा ग़म नहीं मिलते " (14.4.04)

“कहना तो बहुत चाहता हूँ ,
पर लफ्ज़ नहीं मिलते !!”


“इश्क तो बहुतों ने किया ,
पर हर इश्क के किस्से नहीं मिलते !!”


“काँटों से भी थोडा ‘निबाह’ कीजिये ,
हर किसी को रास्ते में फूल नहीं मिलते !!”


“हिम्मत न हार , भरोसा रख ,
दर से खुदा के , हमेशा ग़म नहीं मिलते !!”


“चाहे आज तो भुला दिया हमें, पर याद रखना ,

ज़माने में हम जैसे दोस्त, हमेशा नहीं मिलते !!”


लिखना कभी न छोडियेगा ऐ “गमीं”,

चाहे आपके शेयरों को पड़ने वाले नहीं मिलते !!”

Some of Mine Best Sheyers

“यूँ तो कई दिन तक वो याद नहीं आते ऐ ‘गमीं’,

पर जब याद आते हैं तो बहुत याद आते हैं !!”


“तसल्लियाँ दिल को दे लेते हैं ,

जब भी दिल होता है तो रो लेते है !!"

मुझे तो नींद नहीं कई सालों से ओ ‘बेखबर’,

जाने ये जहां वाले कैसे सो लेते हैं !!”



“तेरे हुस्न का चाहने वाला मैं ,

मुझे एक बार , बस नवाज़ दे ,

तेरे क़दमों में दिल बिछा दूं ,

तू एक बार , बस आवाज़ दे !!”

नवाज़ = Accept



"जो धुआं , दिल से मेरे उठता है ,

उसे वहम या दर्द का गुबार कहूं ,

जो हर पल तुझे ही सोचता है ,

उसे अपनी सोदाई या तेरा प्यार कहूं !!”



“झुक जायें जब पलकें शर्म से ,

हमारा नाम न लीजियेगा ,

असर हो जब दुययों का कर्म से ,

हमारा नाम न लीजियेगा ,

खुल जाएँ जब आंखें भरम se,

थोडा याद कर , बस रो लीजियेगा !!”



“वो जो रोशन सा दिखाई देता है,

उसे क्या तेरा चेहरा कहूं के चाँद कहूं !!”



“निकल पड़ते है ‘अश्क’ आँखों से यूँ ही ,

इनको भी अब आदत सी हो गयी है .”

ashq = Aansoo.

“कहो न तुम चाहे , होंटों से कुछ ,
आँखों का कहना हम भी समझते हैं ,
खोलो न दिल का राज चाहे तुम ,
आन्सुयों का बहना हम भी समझते हैं !!”


“रोने से क्या कम होंगे, “गमीं”, ग़म के गुबार?
यही बात रोने नहीं देती !!”


“लब पे दुया, आँखों में उदासी,
दिल में दर्द , आँखों में ‘बद-हवासी’,
तेरे जाने के बाद ,
हम फकीरों की येही रंगत है !!”


रखिये दिल में (14.04.4)

"रखिये दिल में चाहे मुरव्वत ,
पर चेहरे पर तबस्सुम रखिये,
रहिये जिस हाल में ऐ “गमीं’,
पर जुबां पे नाम खुदा का रखिये !!”


“यह दिल मेरा बेकल, बेबस हुआ रहता है,
कई ग़मों से सराबोर हुआ रहता है !!”

बेकल = sad
सराबोर = Filled


“आन्सुयों को मेरे दिल का सच मानिए ‘गमीं’,
क्यों ? जो यह झूठ नहीं बोलते !!”

ज़िन्दगी

ZINDAGI

 

  निकलो इन ग़म के अंधेरों से ऐ 'गमीं ',

 बहुत खूबसूरत है ज़िन्दगी ..

 
 जीकर साथ जिसके तसल्ली हो ,

 ऐसी हमसफ़र है ज़िन्दगी ..
 

 दोगे जितना तुम , देगी उतना ही तुम्हें ,

 एहसान फरामोश नहीं है ज़िन्दगी ..
 

 कोई खुदा नहीं है यह ,

 बाद मरने के ख़तम है ज़िन्दगी ..
 

 बहुत समझने की कोशिश की है मैंने ,

 फिर भी इक पहेली सी है ज़िन्दगी ..
 

 ग़र हो सहर ए मिलन ,

 तो इक खिलता कँवल है ज़िन्दगी ..
 

 ग़र हो शब् ए हिज़र ,

 तो ग़मों का गुबार है ज़िन्दगी .... 

About Shaayari, Shaayars & Me

Shaayari for time immemorial, has been the passion of people, who have devoted their whole life for love. Climaxes of their love affairs may have been solacing or not, but they knew how to put their feelings into words.

This blog is a tribute to those Shaayars who have been instrumental in shaping a beautiful love filled world. Without their beautiful versus love stories would never have been complete.

No language other than 'urdu' could have captured the feelings of Shaayars so well. There is so much 'nazakat' in it that the words continue to reverberate in our ears, even days after we have heard them.

On this blog you will find Shaayari written by me. As with other Shaayars, I too have derived my inspiration from something divine and beautiful.

' गमीं '.