Friday, November 27, 2009

" शुक्रिया दोस्त "

मुझे न था, जीने का पता,

मुझे न थी, सीखने की चाह,

जितना भी जिया और सीखा हूँ,

ये अमानत दोस्तों की है !!

 

मानता हूँ, हुनर मुझमें था भरा,

पर क़ाबलियत का न था पता,

मुझमें मुझको जगाया है,

ये इनायत दोस्तों की है !!

 

शरारती मन मेरा,

और शरारत करने का मौका,

जो भी शरारत की हैं,

ये इजाजत दोस्तों की है !!

 

हर ख़ुशी में पीछे मेरे,

और हर दुख में साथ मेरे,

में अकेला हुआ न कभी,

ये रहमत दोस्तों की है !!

 

शुक्रिया अदा करता हूँ,

ख़ुशी मुझे जो मिली है,

बांटूं तो भी खत्म न हो,

ये बरकत दोस्तों की है !!

No comments:

Post a Comment