तम्मन्नायें ले डूबती हैं इंसानों को,
और हम लहरों से यूँहीं लड्ते रहे !!
नासमझी की हद तो देखो,
दुश्मनों की पैरवी करते रहे,
और जिन्होंने हर मुकाम पर साथ दिया,
उन दोस्तों से यूँहीं लड्ते रहे !!
हर मोड़ पे दिखाया उसने रास्ता,
और हमने न ऐतबार किया,
कसूर अपनी ही ख्वाहिशों का था,
और खुदा से युहीं लड्ते रहे !!
इश्क ने जब ' गमीं ' ,
दिल के दरवाज़े पर दस्तक दी,
कस के दरवाजा बंद किया,
और खुद से युहीं लड्ते रहे !!
किसी के चेहरे पर, हसीं का इंतज़ार करते रहे,
और हमेशा ज़िन्दगी से यूँहीं लड्ते रहे !!

No comments:
Post a Comment