Friday, July 10, 2009

ज़िन्दगी

ZINDAGI

 

  निकलो इन ग़म के अंधेरों से ऐ 'गमीं ',

 बहुत खूबसूरत है ज़िन्दगी ..

 
 जीकर साथ जिसके तसल्ली हो ,

 ऐसी हमसफ़र है ज़िन्दगी ..
 

 दोगे जितना तुम , देगी उतना ही तुम्हें ,

 एहसान फरामोश नहीं है ज़िन्दगी ..
 

 कोई खुदा नहीं है यह ,

 बाद मरने के ख़तम है ज़िन्दगी ..
 

 बहुत समझने की कोशिश की है मैंने ,

 फिर भी इक पहेली सी है ज़िन्दगी ..
 

 ग़र हो सहर ए मिलन ,

 तो इक खिलता कँवल है ज़िन्दगी ..
 

 ग़र हो शब् ए हिज़र ,

 तो ग़मों का गुबार है ज़िन्दगी .... 

No comments:

Post a Comment