Friday, July 10, 2009

" तुम "

"जो न मिला तू, तो क्या हो गया,
यादों से तेरी, अब तक, हमारा नाता तो है!!"

"रंज-ओ-ग़म इस ज़माने में, हमने बहुत पाले,
के दिल को बहलाने वाला, कोई हमसाया न था!!"

"बहुत हो चूका, अब बस करो,
दिल में अब और ग़म रखने की जगह नहीं!!"

"मिला न था जो तू, तो तेरी आरजू थी,
जो मिल गया है, तो कोई आरजू न रही!!"

"माँगा तुझे जो खुदा से इक दिन,
"आज तो कुछ और मांग लो", कहा उसने!!"

"बात तो कुछ थी ही, दिल में उनके,
यूँ ही वो, हमें देखके, शर्माए नहीं!!"

"रंज - Worries"

No comments:

Post a Comment