आज काश तुम पास होते, तो मुझे समझा लेते,
मेरे दर्द से वाकिफ होते, और मुझे थाम लेते!
रह रह कर याद आ जाते हो, तुम युहीं,
मेरे दिल में इक पक्का सा घर, क्यों नहीं बना लेते!
किस्से कहूं मैं, के इन दिनों कुछ परेशां सा हूँ,
नादाँ हैं सभ, कहते हैं दवा क्यों नहीं अपना लेते!
इन परेशानियों की दवा नहीं है इस जहाँ में,
तो फिर जन्नत में बसेरा क्यूँ नहीं लगा लेते!
तबाह हो गया है ' गमीं ', शायद इस ज़माने की बुराई से,
आखरी ख्वाहिश के लिए उसे, क्यूँ नहीं बुला लेते!!

No comments:
Post a Comment