Friday, July 10, 2009

"किसी के इंतज़ार में"

"मुझे तो नींद नहीं, कई दिनों से,
किसी के इंतज़ार में!!"

"इक उम्र सी गुज़र गयी लगती है,
किसी के इंतज़ार में!!"

"रखते थे दिल के दर्द को दिल में,
सोचते थे क्या रखा है इज़हार में!!"

"बहुत दुआ की खुदा से हमने ,
मिल जायें कभी तो, वो किसी राह में!!"

"निकले जो ग़म के अंधेरों से, तो देखा,
हम ही अकेले तनहा, नहीं थे जहां में!!"

"चलो अच्छा हुआ जो मोहब्बत हो गयी, ज़िन्दगी से,
वर्ना युहीं कट जाती यह भी, बेकार में!!"

No comments:

Post a Comment