Friday, July 10, 2009

Some of Mine Best Sheyers

“यूँ तो कई दिन तक वो याद नहीं आते ऐ ‘गमीं’,

पर जब याद आते हैं तो बहुत याद आते हैं !!”


“तसल्लियाँ दिल को दे लेते हैं ,

जब भी दिल होता है तो रो लेते है !!"

मुझे तो नींद नहीं कई सालों से ओ ‘बेखबर’,

जाने ये जहां वाले कैसे सो लेते हैं !!”



“तेरे हुस्न का चाहने वाला मैं ,

मुझे एक बार , बस नवाज़ दे ,

तेरे क़दमों में दिल बिछा दूं ,

तू एक बार , बस आवाज़ दे !!”

नवाज़ = Accept



"जो धुआं , दिल से मेरे उठता है ,

उसे वहम या दर्द का गुबार कहूं ,

जो हर पल तुझे ही सोचता है ,

उसे अपनी सोदाई या तेरा प्यार कहूं !!”



“झुक जायें जब पलकें शर्म से ,

हमारा नाम न लीजियेगा ,

असर हो जब दुययों का कर्म से ,

हमारा नाम न लीजियेगा ,

खुल जाएँ जब आंखें भरम se,

थोडा याद कर , बस रो लीजियेगा !!”



“वो जो रोशन सा दिखाई देता है,

उसे क्या तेरा चेहरा कहूं के चाँद कहूं !!”



“निकल पड़ते है ‘अश्क’ आँखों से यूँ ही ,

इनको भी अब आदत सी हो गयी है .”

ashq = Aansoo.

“कहो न तुम चाहे , होंटों से कुछ ,
आँखों का कहना हम भी समझते हैं ,
खोलो न दिल का राज चाहे तुम ,
आन्सुयों का बहना हम भी समझते हैं !!”


“रोने से क्या कम होंगे, “गमीं”, ग़म के गुबार?
यही बात रोने नहीं देती !!”


“लब पे दुया, आँखों में उदासी,
दिल में दर्द , आँखों में ‘बद-हवासी’,
तेरे जाने के बाद ,
हम फकीरों की येही रंगत है !!”


रखिये दिल में (14.04.4)

"रखिये दिल में चाहे मुरव्वत ,
पर चेहरे पर तबस्सुम रखिये,
रहिये जिस हाल में ऐ “गमीं’,
पर जुबां पे नाम खुदा का रखिये !!”


“यह दिल मेरा बेकल, बेबस हुआ रहता है,
कई ग़मों से सराबोर हुआ रहता है !!”

बेकल = sad
सराबोर = Filled


“आन्सुयों को मेरे दिल का सच मानिए ‘गमीं’,
क्यों ? जो यह झूठ नहीं बोलते !!”

No comments:

Post a Comment