Friday, July 10, 2009

" जो मिला न तुझको ऐ 'गमीं' "

जो मिला न तुझको ऐ 'गमीं' ,
यादों में उसकी जलने का क्या फायदा !!

जिसे तुझसे कोई सरोकार नहीं,
बातों में उसकी उलझने का क्या फायदा !!

दूर न हो सकें जिससे, ग़म के अँधेरे,
ऐसा दीया जलाने से क्या फायदा !!

आवाज़ सुनने से जिसकी, दिल को सकूं न मिले,
ऐसा तरन्नुम गाने का क्या फायदा !!

वक़्त आने पे जो काम न आ सके,
ऐसा दोस्त बनाने का क्या फायदा !!

आवाज़ लगाने पे जो सुनता न हो,
ऐसा खुदा बनाने से क्या फायदा!!

भीड़ में जो गुम हो जाए,
ऐसी पहचान बनाने का क्या फायदा !!

जिसे पाकर भूल जायूं खुद को ही,
ऐसी दोलत पाने का क्या फायदा !!

हर लकीर पे मुश्किल लिखा हो जिसकी,
ऐसी तकदीर पे रोने का क्या फायदा !!

वतन की साख में जो इजाफा न कर सके,
ऐसी ज़िन्दगी जीने का क्या फायदा !!

हर बार आने पे, जो बोझिल सी लगती हो,
ऐसी सांस लेने का क्या फायदा !!

लड़ा दे जो मुझको और तुमको,
ऐसा मजहब चलाने का क्या फायदा !!

जब तक जिंदा था, तो कदर न डाली मेरी,
जो मर गया हूँ, तो रोने का क्या फयादा !!

1 comment: